फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुरः लापता युवक की मां ने की बेटे की सुरक्षित वापसी की मांग; दो दिन से है लापता

Tue, 18 Mar 2025 11:18 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
विज्ञापन
मणिपुर में सुरक्षा बल - फोटो : PTI
विज्ञापन

इंफाल से दो दिन पहले लापता युवक की मां ने मंगलवार को अधिकारियों से अपने बेटे की सुरक्षा और सुरक्षित वापसी की अपील की। मंगलवार को युवक को बचाने की मांग को लेकर राजधानी इंफाल में लोग एकत्रित हुए। इसमें लापता युवक की मां भी शामिल हुई और उन्होंने सुरक्षा बलों से अपने 20 वर्षीय बेटे की सुरक्षित वापसी की मांग की। उल्लेखनीय है कि रविवार को कथित रूप से युवक लापता हो गया था। दूसरी ओर, मंगलवार को मणिपुर पुलिस ने कहा है कि युवक को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, लुवांगथेम मुकेश रविवार दोपहर को कार में घर से निकला था। उसके बाद फिर नहीं लौटा। उसकी गाड़ी को बिष्णुपुर जिले के चिनिकोन के पास देखा गया था, जो कूकी-बहुल कांगपोकपी जिले के नजदीक है। उसकी आखिरी मोबाइल टावर लोकेशन नोंनी जिले के जोउजांगटेक क्षेत्र में थी, जहां कूकी समुदाय का बहुमत है। युवक की मां लुवांगथेम ओम्बी ओमिला देवी ने अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की अपील की है। लापता युवक की मां ने कहा, इंफाल में रोते हुए कहा, कोई भी माता-पिता अपने बच्चों को खोने का दुख नहीं सहन कर सकते। मैं अपने बेटे की जान की भीख मांगती हूं।

एक प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि राज्य में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद से 30 से अधिक मैतेई युवकों का इसी तरह से लापता होना पाया गया है। इनके बारे में कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं है। सुरक्षा बल जांच कर रहे हैं, लेकिन हम नहीं जानते कि वे जीवित हैं या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें