मांउट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक पहुंचने पर भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गई है। पीटीआई की खबरों के अनुसार 27 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही की पहले लापता होने की खबरें आ रही थीं। मगर सोमवार को पर्यटन विभाग के महानिदेशक दिनेश भट्टाराई ने बताया कि भारतीय पर्वतारोही के द्वारा दुनिया की सबसे बड़ी चोटी पर चढाई करने के बाद वापस आते समय पर्वत से गिरे से मौत हो गई।
उन्होनें बताया कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रवि कुमार पर्वत के बालकनी इलाके से 8200 मीटर से निचे गिरे और मौत हो गई। बालकनी पर्वतारोहीयो के आराम करने की आखरी जगह है। नेपाल के अधिकरियों मे बताया कि इस सीजन में माउंट एवरेस्ट पर चढ़वाले पर्वतारोहियो अब तक पांच लोगों के मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि रवि कुमार शनिवार तक दोपहर 1.28 बजे तक आराम से माउंट एवरेस्ट की 8,848 मीटर की ऊंचाई पर चढ़ गये थे। रवि के गाइड लक्ष्पा वाँगया शेरपा ने बताया कि उसने रवि को हिमदाह के कारण बेहोश पाया।