फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत लौटीं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, एयरपोर्ट पर फैन्स और CISF के बीच हुई झड़प

Sun, 26 Nov 2017 11:17 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
Manushi Chhillar
विज्ञापन
मिस वर्ल्ड 2017 की विजेता मानुषी छिल्लर दुनिया के सामने भारत का नाम रौशन करके अपने वतन लौट आई हैं। शनिवार (25 नवंबर) को वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंची। वहां उनके स्वागत के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद थे। वहां तैनात CISF और फैन्स के बीच झड़प की भी खबरें हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में एंट्री लेने को तैयार हैं म‌िस वर्ल्ड 2017 मानुषी छ‌िल्लर, ये वीड‌ियो है सबूत

बता दें कि चीन में हुई मिस वर्ल्ड 2017 की प्रतियोगिता में मानुषी छिल्लर ने जीत हासिल करके 17 साल बाद भारत को यह ताज दिलाया। हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर से पहले रीता फारिया (1966), एश्वर्या राय बच्चन (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) ने यह खिताब जीता था।
  Miss World 2017 #ManushiChhillar arrived in Mumbai earlier today,huge crowd welcomed her at the airport pic.twitter.com/f8Af8jgwq7 — ANI (@ANI) November 26, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन

कौन हैं मानुषी छिल्लर?

manushi chhillar - फोटो : facebook
मानुषी छिल्लर हरियाणा की रहने वाली हैं, फिलहाल वह सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमन से पढ़ाई कर रही हैं। उनके पापा डॉ मित्रा बसु छिल्लर डीआरडीओ में वैज्ञानिक हैं, उनकी मां नीलम छिल्लर इंस्टीट्यूट ऑफ ह्मूमन बिहेवियर एंड एलीड साइंस के डिपार्टमेंट की हेड हैं।

मानुषी फिलहाल 20 साल की हैं, मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली वह छठी भारतीय महिला हैं। उन्होंने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से भी पढ़ाई की है। मानुषी ने जाने माने डांसर राजा और राधा रेड्डी से कुचिपुड़ी डांस की ट्रेनिंग ली हुई है। 

छिल्लर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से भी ट्रेनिंग ली है, उन्हें खाली वक्त में स्वीमिंग करना पसंद है। छिल्लर को कविता और चित्रकारी का भी शौक है। मानुषी की इंग्लिश काफी अच्छी है, 12वीं क्लास में वह इंग्लिश में ऑल इंडिया CBSE टॉपर थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें