एशेज सीरीज से एक बहुत बड़ी खबर बाहर आई है। रिपोर्ट्स आई है कि इंग्लैंड के क्रिकेटर ने नाइटक्लब के बाहर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की पिटाई की है। इंग्लैंड बोर्ड इस मामले की जांच कर रहा है। हालांकि, बोर्ड ने अपने किसी खिलाड़ी पर बैन नहीं लगाया है, लेकिन उसने क्रिकेटरों के बर्ताव पर सख्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन
2 of 5
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : twitter
रिपोर्ट्स मिली है कि इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर कैमरन बेनक्रॉफ्ट को पर्थ के बार के बाहर 'हेडबट' (सिर से मारना) किया। बता दें कि ओपनर बेनक्रॉफ्ट ने गाबा में खेले जा रहे पहले टेस्ट में डेब्यू किया।
#BREAKING The ECB is investigating reports English batsman Jonny Bairstow headbutted Australian batsman Cameron Bancroft in Perth earlier this month.
— Sky News Australia (@SkyNewsAust) November 26, 2017
विज्ञापन
3 of 5
कैमरन बेनक्रॉफ्ट
- फोटो : twitter
यह घटना तब हुई जब इंग्लैंड की टीम पर्थ में वॉर्म-अप मैच खेलने के लिए पहुंची थी। यह माना गया है कि पुलिस इसमें शामिल नहीं हुई और बेनक्रॉफ्ट ने भी इसे आगे नहीं बढ़ाया, न ही उन्होंने इस पर कोई जवाब दिया।
4 of 5
जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड की टीम पहले ही मुसीबतों से घिरी हुई है क्योंकि उसके प्रमुख ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी क्लब के बाहर मारपीट करने की वजह से प्रतिबंध झेल रहे हैं और पुलिस जांच का सामना कर रहे हैं।
इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा, 'इंग्लिश क्रिकेटरों के शराब पीने पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है, लेकिन खिलाड़ियों के बर्ताव पर निगरानी रखी जा रही है। मैच के बीच में कोई खिलाड़ी ड्रिंक नहीं करता, लेकिन यह लंबा दौरा है, इसलिए हम नहीं चाहते कि खिलाड़ी अपने कमरे में रहकर बोर हो। अगर आप मैच की तैयारी कर रहे हैं तो फिर शराब नहीं पीते हैं।'