शनिवार (18 नवंबर) को चीन के सान्या शहर में हुए रंगारंग कार्यक्रम में दुनियाभर की 118 प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड-2017 का ताज अपने नाम कर लिया है। देश के हिस्से में ये खिताब 17 साल बाद आया। इसके पहले ये खिताब साल 2000 में बॉलीवुड से हॉलीवुड में पैर जमा चुकी भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जीता था।
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी के सपने के बारे में कोच गीता गंगवानी ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि मानुषी अपनी पढ़ाई पूरी करके एक हार्ट स्पेशिऐलिस्ट डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर उसे कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिलती है तो वह सोचेगी कि उसके पास फिल्म के लिए समय है या नहीं।
पढ़ें- 17 साल बाद भारत के नाम मिस वर्ल्ड का ताज, हरियाणा की मानुषी ने 118 सुंदरियों को हराकर जीता खिताब
मानुषी की तारीफ करते हुए कोच गंगवानी ने कहा कि उन्हें उस पर गर्व है। मानुषी इंसानियत के लिए काम करना चाहती थी और उसने किया भी है जिसकी तारीफ मिस वर्ल्ड के मंच पर भी की गई है। गौरतलब है कि प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिस मैक्सिको और तीसरा स्थान मिस इंग्लैंड को मिला। उन्हें पिछले साल की विजेता मिस प्यूर्टोरिको स्टेफनी डेल वैले ने ताज पहनाया। उन्हें ब्यूटी विद पर्पज का भी खिताब दिया गया।
She is focusing on completing her education, she wants to be a heart specialist. However if she is offered a very good script & she thinks she will be able to give time for that, she will consider it: Coach of #MissWorld2017 Manushi Chhillar on if she will be coming to Bollywood pic.twitter.com/vKkdUxPitV
— ANI (@ANI) November 18, 2017