फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इंडिया 2016 की फाइनलिस्ट ऐश्वर्या श्योराण ने यूपीएससी में पाई 93वीं रैंक

Thu, 06 Aug 2020 11:53 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ऐश्वर्या श्योराण - फोटो : social media
विज्ञापन

चार अगस्त को संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल परीक्षा 2019 के परिणाम घोषित कर दिए थे। परिणाम घोषित होते ही इंटरनेट पर टॉपर्स की लिस्ट की बाढ़ आ गई और लोग यूपीएससी के उम्मीदवारों को बधाई देने लगेे। हालांकि कुछ उम्मीदवारों ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को ज्यादा आकर्षित किया, इनमें से एक राहुल मोदी और दूसरी ऐश्वर्या श्योराण हैं।

विज्ञापन



ऐश्वर्या श्योराण ने सिविल परीक्षा में 93वीं रैंक हासिल की है लेकिन इससे भी ज्यादा विशेष तथ्य यह है कि ऐश्वर्या 2016 मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। ऐश्वर्या की मां ने उनका नाम ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम पर ही रखा था। मिस इंडिया फाइनलिस्ट और यूपीएससी में 93वीं रैंक, दोनों ही बातों ने ऐश्वर्या को इंटरनेट पर लोकप्रिय कर दिया।



मिस इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी गई। मिस इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल ऐश्वर्या श्योराण को बधाई दी और उसकी सारी उपलब्धियां गिनाईं। ऐश्वर्या फेमिना 2016 में फाइनलिस्ट रह चुकी हैं, 2016 में कैंपस प्रिंसेस दिल्ली का खिताब जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


मिस इंडिया ने ट्वीट किया कि इसके अलावा 2015 में ऐश्वर्या ने फ्रेश फेस विनर दिल्ली का खिताब जीता और अब यूपीएससी में पूरे देश में 93वीं रैंक लाकर ऐश्वर्या को बहुत-बहुत बधाई। 

 

हालांकि ऐश्वर्या का कहना है कि यूपीएससी में सफल होना उनका एक सपना था, जिसे उन्होंने अब पूरा किया है। ऐश्वर्या ने बताया कि इसके लिए उन्होंने कोई ट्यूशन या कोचिंग नहीं लिया था। ऐश्वर्या हमेशा से पढ़ाई में अच्छी थी और उन्होंने ब्रेक लेकर इसे यूपीएससी की तैयारी करने का मन बनाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें