फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: होटल में घुसकर जोड़े के साथ बदसलूकी, छह लोगों ने दिनदहाड़े दिया वारदात को अंजाम; दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2024 04:51 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

लॉज में घुसकर एक जोड़े के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।  वीडियो में साफ दिख रहा है कि वे लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। महिला को आरोपियों ने इतनी जोर से मारा कि वह जमीन में जा गिरी। 
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के हावेरी में निजता का हनन और बदसलूकी का मामला सामने आया है। लॉज में ठहरे जोड़े के कमरे में घुसकर छह हमलावरों ने मारपीट की। अलग-अलग धर्मों से होने के कारण इस जोड़े के साथ बदसलूकी की गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


मारपीट का वीडियो वायरल
वीडियो के मुताबिक हावेरी जिले में लॉज के कमरे के बाहर छह लोगों को इंतजार करते देखा जा सकता है। जिसमें दिख रहा है कि वे दरवाजा खटखटाते हैं। जैसे ही दरवाजा खुलता है, वैसे ही सभी लोग अंदर घुस जाते हैं। ये सभी लोग महिला के पास जाते है, जो कपड़े से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती है। 

कमरे में घुसकर हमलावरों ने की मारपीट
इस दौरान वीडियो में साफ दिख रहा है कि वे लोग अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे।  महिला को आरोपियों ने इतनी जोर से मारा कि वह जमीन में जा गिरी। कमरे में महिला के साथ मौजूद व्यक्ति को भी पिटा गया। हमलावरों में से एक ने महिला को घेर पिटा और फिर जमीन पर घसीटने लगा। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट से घटना के बारे में पता चला- पुलिस
हावेरी पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक जोड़े के साथ मारपीट के वीडियो के बारे में मीडिया रिपोर्ट के जरिए पता चला। मामले में उचित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जांच जारी है। 

इस पर वोट बैंक की राजनीति न हो- सीटी रवि
कर्नाटक भाजपा नेता सीटी रवि ने कहा कि इस तरह के मामले पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। इस पर किसी भी तरह की वोट बैंक की राजनीतिक न की जाए। राज्य में इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

यह बेहद दुखद घटना- आर अशोक
कर्नाटक के भाजपा नेता आर अशोक ने कहा कि राज्य में इस तरह की घटना की निंदा करता हूं, यह दुखद है। कर्नाटक में इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं, राज्य की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मुख्यमंत्री केवल लोकसभा चुनाव और राजनीति के बारे में ही सोच रहे हैं, जनता का तो उन्हें ख्याल भी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें