अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के मिरेम गांव में लोगों ने अलग शौचालय के साथ समुदाय संगरोध झोपड़ियों का निर्माण किया है। देश के अलग-अलग हिस्सों से वापस लौट रहे स्थानीय लोगों को कारंटीन करने के लिए बांस की इन खास झोपड़ियों को बनाया गया है। बांस से बनी इन 14 कारंटीन झोपड़ियों का निर्माण गांव से कुछ किलोमीटर दूर पर किया गया है।