फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Minto Bridge: मिंटो ब्रिज पर सौरभ भारद्वाज ने बोला झूठ, भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने सुनाई खरी-खरी

Wed, 30 Jul 2025 02:18 PM IST
अमित शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने तुरंत बताया कि सौरभ भारद्वाज का यह दावा पूरी तरह झूठा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि मिंटो ब्रिज पर कोई जलभराव नहीं हुआ है और यहां पर आवागमन पूरी तरह सामान्य है।
विज्ञापन
बुधवार को मिंटो ब्रिज के नीचे की तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिंटो ब्रिज पर एक झूठ बोलकर आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज फंस गए हैं। सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक फोटो शेयर करते हुए दावा किया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास बने मिंटो ब्रिज में पानी भर गया है। इसके कारण इसे बंद करना पड़ा है।

विज्ञापन


भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर ने तुरंत बताया कि सौरभ भारद्वाज का यह दावा पूरी तरह झूठा है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि मिंटो ब्रिज पर कोई जलभराव नहीं हुआ है और यहां पर आवागमन पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने झूठ बोलने पर सौरभ भारद्वाज को कड़ी फटकार लगाई है।       

दरअसल, सौरभ भारद्वाज ने व्यंगात्मक रूप में कहा कि रिपब्लिक ऑफ मिंटो ब्रिज के सारे वीजा कैंसिल कर दिए गए हैं। पूरे राज्य में बैरिकेड लगा दिए गए हैं। सौरभ भारद्वाज ने यह दावा इसलिए किया क्योंकि इसके पहले मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर जाता था, जिससे आवागमन बाधित हो जाता था। एक बार यहां भरे पानी में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। मिंटो ब्रिज में पानी भरने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हमेशा से राजनीति होती रही है। इसे दिल्ली में बारिश के पानी के मैनेजमेंट के एक टेस्ट के रूप में भी देखा जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सही उपाय कर मिंटो ब्रिज के नीचे जलभराव रोका
वर्तमान सरकार में जल संसाधन मंत्री प्रवेश वर्मा ने मिंटो ब्रिज के नीचे पानी न भरने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। मिंटो ब्रिज के पास मोटर की क्षमता बढ़ाई गई है। मोटर को ऊंचा उठा दिया गया है जिससे पानी भरने की स्थिति में भी उसे बंद न करना पड़े। इसके अलावा ब्रिज के पास से गुजर रही रेलवे लाइन के साथ-साथ एक नाले में मिंटो ब्रिज का पानी निकालकर ब्रिज के नीचे पानी न भरने पाए, इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। यही कारण है कि मंगलवार को दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद भी मिंटो ब्रिज के नीचे पानी नहीं भरने पाया। सौरभ भारद्वाज ने एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए दावा किया कि मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर गया है। इस पर भाजपा तुरंत सक्रिय हो गई और जलभराव पर गलत जानकारी देने पर भारद्वाज को घेर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें