फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: महिला शिक्षकों के उत्पीड़न पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त, दो स्कूलों में की गई जांच

Tue, 11 Feb 2025 11:21 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अकोला के एक उर्दू स्कूल के सचिव पर महिला शिक्षकों के शारीरिक और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। महिला शिक्षकों ने स्कूल सचिव पर आरोप लगाकर आयोग के सामने सबूत पेश किए थे। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि नियुक्ति के लिए 40 लाख रुपये नकद की मांग की गई। जबकि नियुक्त शिक्षकों से वेतन का 30 से 40 फीसदी जबरन वसूला जा रहा है।
विज्ञापन
स्कूल। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में महिला शिक्षकों के उत्पीड़न की शिकायत पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने उर्दू स्कूलों में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई की। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे जिया खान ने महाराष्ट्र के अकोला जिले के दो सरकारी सहायता प्राप्त उर्दू स्कूलों में छापेमारी की। 

विज्ञापन


अकोला के एक उर्दू स्कूल के सचिव पर महिला शिक्षकों के शारीरिक और यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। महिला शिक्षकों ने स्कूल सचिव पर आरोप लगाकर आयोग के सामने सबूत पेश किए थे। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि नियुक्ति के लिए 40 लाख रुपये नकद की मांग की गई। जबकि नियुक्त शिक्षकों से वेतन का 30 से 40 फीसदी जबरन वसूला जा रहा है। सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बताया कि उनकी पेंशन का बड़ा हिस्सा भी जबरन काटा जा रहा है। 

इसके बाद अल्पसंख्यक आयोग ने अकोला पुलिस को कार्रवाई करने का आदेश दिया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य में उर्दू स्कूलों के जरिये सरकार को हजारों करोड़ का चूना लगाया जा रहा है। खान ने अल्पसंख्यक समुदाय और गैर सरकारी संगठनों से अपील की है कि अगर उन पर कोई शिकायत है तो वे आयोग से संपर्क करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें