फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'परिजन गुस्सा होते इसलिए नहीं बताई थी बैंकॉक जाने की बात', पूर्व मंत्री सावंत के बेटे का दावा

Tue, 11 Feb 2025 10:58 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे वापस आए पूर्व मंत्री के बेटे ने कहा कि उसने परिजनों के गुस्से से बचने के लिए अपनी बैंकॉक की व्यावसायिक यात्रा के बारे में किसी को नहीं बताया था। क्योंकि वह कुछ दिन पहले ही दुबई होकर आया था। उसे डर था कि परिजन उसका विरोध करेंगे। उसने चार्टर्ड फ्लाइट बुक कराई थी। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे के अपहरण को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की मशक्कत के बाद पुणे वापस आए पूर्व मंत्री के बेटे ने कहा कि उसने परिजनों के गुस्से से बचने के लिए अपनी बैंकॉक की व्यावसायिक यात्रा के बारे में किसी को नहीं बताया था। क्योंकि वह कुछ दिन पहले ही दुबई होकर आया था। उसे डर था कि परिजन उसका विरोध करेंगे। उसने चार्टर्ड फ्लाइट बुक कराई थी। 

विज्ञापन


पुणे में सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे ऋषिराज सावंत के अपहरण की खबर सामने आई थी। पूर्व मंत्री ने दावा किया उनके बेटे को दो लोग जबरन बैंकॉक जाने वाली फ्लाइट में ले गए। पूर्व मंत्री के बेटे के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया था। आननफानन तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने फ्लाइट को पुणे के लिए डायवर्ट कराया था। इस वक्त विमान अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर के ऊपर उड़ान भर रहा था। विमान देर रात पुणे में उतरा।

यहां पूर्व मंत्री के बेटे ऋषिराज सावंत ने पुलिस को बताया कि वह बिना बताए बैंकॉक जा रहा था। उसने घर पर किसी को भी इस बारे में नहीं बताया था। क्योंकि उसे डर था कि घर वाले उसके जाने का विरोध करेंगे। वह एक व्यावसायिक कार्य से बैंकॉक जा रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऋषिराज ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर 78.50 लाख रुपये में चार्टर्ड विमान बुक किया था। पुलिस ने बताया कि हमने डीजीसीए के जरिये विमान के केबिन क्रू से संपर्क किया और विमान वापस पुणे लाने के लिए कहा। ऋषिराज और उनके दोस्तों को इस बारे में जानकारी नहीं थी। जब विमान पुणे में उतरा तो ऋषिराज और उसके दोस्त हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन


पुलिस दाखिल करेगी सी समरी रिपोर्ट
मामले में पुलिस अब सी समरी रिपोर्ट दाखिल करेगी। कोई चार्जशीट नहीं दाखिल की जाएगी। पूर्व मंत्री तानाजी सावंत ने कहा कि उनका बेटे से कोई विवाद नहीं है। उन्होंने पुलिस की कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें