फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा कांग्रेस प्रमुख का बयान,अल्पसंख्यक भाजपा के बहकावे में नहीं आ सकते

Mon, 11 Feb 2019 03:35 PM IST
अजय सिंह भाषा,पणजी
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी
विज्ञापन
गोवा कांग्रेस के प्रमुख गिरीश चूडांकर ने कहा है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह द्वारा पार्टी नेताओं से अल्पसंख्यकों तक पहुंच बनाने को कहा जाना अल्पसंख्यक समुदाय को मूर्ख बनाने का प्रयास है। हालांकि, चूडांकर ने कहा कि अल्पसंख्यकों को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों को उनके खाने-पीने और पहनावे को लेकर भाजपा द्वारा पूर्व में की गई आलोचना को याद रखना चाहिए।
विज्ञापन


केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक ने रविवार को कहा था कि पार्टी की सर्व-समावेशी छवि बनाने के लिए शाह ने पिछले हफ्ते पार्टी के नेताओं से अल्पसंख्यक समुदायों तक पहुंच बनाने को कहा था। चूडांकर ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए  रविवार को जारी एक बयान में कहा अल्पसंख्यकों को मूर्ख नहीं बनाया जा सकता है और वे भाजपा की उस चुप्पी को नहीं भूलेंगे, जब सात अक्टूबर 2004 को विश्व हिंदू परिषद ने उन्हें (अल्पसंख्यकों) गोवा में राहु-केतु कहा था। 

 

उन्होंने कहा भाजपा का चेहरा तब और उजागर हो गया जब उसने अल्पसंख्यकों की कपड़े पहनने और खाने की आदतों को लेकर उनकी जीवनशैली पर हमला करना शुरू कर दिया। चूडांकर ने यह भी दावा किया कि भाजपा और आरएसएस ने गोवा के मुख्यमंत्री पद के लिए तब उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा को नजरअंदाज किया था जब मनोहर पर्रिकर को 2014 में रक्षामंत्री नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें