फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश: बदले गए आईपीएस अधिकारी, विजय कुमार बने गृह विभाग के विशेष सचिव

Tue, 13 Oct 2020 04:33 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश की जहन मोहन रेड्डी सरकार ने मंगलवार को मामूली प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रतीक्षा पर तीन आईपीएस अधिकारियों को तैनाती दी और दो अन्य का तबादला किया।  इसके अनुसार 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी विजय कुमार (इंटेलीजेंस डीआईजी) को गृह विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव नीलम साहनी की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी त्रिविक्रम वर्मा को गुंटूर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है। वहीं, 1995 बैच के राजीव कुमार मीणा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ग्रेहाउंड और ऑक्टोपल ऑपरेशंस) नियुक्त किया गया है। 


इसके अलावा 2010 बैच के अधिकारी सुधीर कुमार रेड्डी को पुलिस अधीक्षक (सतर्कता और प्रवर्तन) की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के मुताबिक, संघ ब्रत बागची को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से हटा कर आंध्र प्रदेश विशेष पुलिस (एपीएसपी) में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) की जिम्मेदारी दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें