फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने eCyber Lab का किया उद्घाटन, कहा- अपराध के खिलाफ लड़ना सरकार का लक्ष्य

Tue, 13 Oct 2020 04:05 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा आयोजित फिंगरप्रिंट ब्यूरो निदेशकों के 21वें सम्मेलन में वर्चुअल रूप से ई साइबर लैब का उद्घाटन किया। इस दौरान रेड्डी ने कहा कि अपराध मानवीयता के खिलाफ है और सरकार का लक्ष्य किसी भा जाति, धर्म और क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर अपराध का समूल नाश करना है। 

विज्ञापन

 


प्रधानमंत्री की अपराध और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रही है
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की अपराध और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। गृहमंत्री भी 'अपराध मुक्त भारत' निर्माण में विश्वास रखते हैं। हमारी सरकार का लक्ष्य किसी भी जाति, धर्म और क्षेत्रीयता से परे अपराध का समूल नाश करना है।

किसी भी तरह का अपराध मानवता के खिलाफ होता है
उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का अपराध मानवता के खिलाफ होता है। सरकार पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने में काम कर रही है। रेड्डी ने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध समाप्त करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। 

विज्ञापन


राज्य सरकारों को सहायता प्रदान करने में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है
उन्होंने कहा कि हालांकि कानून व्यवस्था राज्य का विषय है लेकिन अपराध पर निगरानी और नजर रखने, पुलिस बलों के आधुनिकीकरण और क्षमता निर्माण और पुलिस व्यवस्था में सुधार के लिए राज्य सरकारों को सहायता प्रदान करने में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। रेड्डी ने कहा कि अमित शाह ने पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के महत्व पर बल दिया है और वित्त वर्ष 2019-20 में भारत सरकार ने देश भर में विभिन्न पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए 780 करोड़ रुपये जारी किए हैं। 

फिंगरप्रिंट एक विशिष्ट औजार
उन्होंने कहा कि फिंगरप्रिंट एक विशिष्ट औजार है। रेड्डी ने कहा कि अक्टूबर का महीना राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है तथा ई-साइबर लैब से साइबर अपराधों की जांच में आभासी अनुभव प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें