असम के करीमगंज जिले के लोवैरपुआ बाजार इलाके में सोमवार को धारा-144 लागू कर दी गई। यहां एक दिन पहले एक 16 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद तनाव फैल गया था। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शंभु कोइरी पर रविवार शाम को लोवैरपुआ इलाके में अज्ञात बदमाशों ने हमला कर हत्या कर दी थी, जब वह पड़ोसी हैलाकांडी जिले में बजरंग दल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद करीमगंज लौट रहे थे। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल भी तैनात किया गया है।
एक दिन पहले ही कोइरी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत पास के एक अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के फौरन बाद स्थानीय लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिले के बाजारीछेरा पुलिस थाने का घेराव किया था।
बाजारीचेरा पुलिस थाने का घेराव
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद उग्र लोगों ने बाजारीचेरा पुलिस थाने का घेराव किया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। हालात काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।
बाजारीचेरा पुलिस थाने का घेराव
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद उग्र लोगों ने बाजारीचेरा पुलिस थाने का घेराव किया और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। फिलहाल एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। हालात काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।
लोवैरपुआ बाजार इलाके में निषेधाज्ञा लागू
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद प्रशासन की ओर से लोवैरपुआ बाजार इलाके में सोमवार को निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, प्रशासन ने करीमगंज जिले में किसी भी पर्चे, पोस्टर और बैनर के वितरण पर भी रोक लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि अगले आदेश तक प्रतिबंध लागू रहेंगे।