फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का जश्नः संस्कृति मंत्रालय के वीडियो में तिरंगे के साथ पाकिस्तान का लड़ाकू विमान

Sat, 13 Aug 2016 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विमान - फोटो : Twitter
विज्ञापन
फोटोशॉप में चूक मोदी सरकार का पीछा नहीं छोड़ रहा। एक नए मामले में केंद्र और संस्कृति मंत्रालय को शर्मिंदा होना पड़ा है। दरअसल स्वतंत्रता दिवस उत्सव के लिए शूट किए गए एक वीडियो में संस्कृति मंत्रालय ने चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमान को तिरंगे के साथ दिखाया है। 
विज्ञापन


द हिंदू की खबर के मुताबिक पहली नजर में यह पूरा मामला कट एंड पेस्ट का लगता है। आजादी के 69 सालों का जश्न मनाते इस वीडियो के शुरुआत में ही जेएफ-17 को तिरंगे के साथ उड़ता दिखाया जा रहा है। 

एक मिनट के इस वीडियो को संस्कृति मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया। हालांकि विवाद के बाद मंत्रालय ने इसे तुरंत सुधारा। 

गौरतलब है कि जेएफ-17 थंडर को चीन और पाकिस्तान ने मिलकर बनाया है। पाकिस्तान ने इसे अपनी फ्लीट का अहम हिस्सा बनाने की योजना में है। 

जेएफ 17 भारतीय लड़ाकू विमान तेजस की तरह दिखता है। हालांकि दोनों की क्षमताओं को लेकर बहस होती रही है। 

पाकिस्तान जेएफ 17 को अपने स्तर पर बना रहा है। चीन और पाकिस्तान एशिया और अफ्रीका में संयुक्त रूप से जेएफ 17 की मार्केंटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पहले भी हुई ऐसी चूक 

- फोटो : PTI
हालांकि ऐसा नहीं है कि यह पहली बार हुआ है। अप्रैल 2016 में बीजेपी ने एक बड़े विज्ञापन में दावा किया था कि 36 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद को सरकार ने 880 अरब में पूरा कर 320 करोड़ बचाए हैं। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने बाद में इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि डील अभी हुई नहीं है। 

दिसंबर 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने पहुंचे थे। दौरे के बाद पत्र सूचना कार्यालय ने दौरे से संबंधित तस्वीरें फोटोशॉप से संपादित कर जारी की, और जब ट्विटर पर लोगों ने आलोचना शुरू की, तो तस्वीरें हटा लीं गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें