अधिकारी के मुताबिक रेलवे अपने यात्रियों को 5जी की निर्बाध सेवा भी मुहैया कराएगा। वह 5जी स्पेक्ट्रम पर सेवा देने वाली देश की पहली संस्था का खिताब हासिल करेगा। इन सेवाओं में चलती ट्रेन में भी रेलवे यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा शामिल होगी। गौरतलब है कि अब तक टेलीकॉम कंपनियों को 5जी स्पेक्ट्रम नहीं मिला है।
रेल बस यात्री सुविधा समिति की ओर से रेल मंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन भेजकर प्लेटफार्मों तथा रेल के डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की गई थी। इसके बाद रेलवे ने तकनीकी समिति से इस मांग पर रूपरेखा तैयार कराई और दूरसंचार विभाग से 5जी स्पेक्ट्रम की मांग की। गौरतलब है कि 5जी पर मंत्रालय रूपरेखा तैयार कर चुका है और निजी क्षेत्र की कंपनियों को स्पेक्ट्रम मुहैया कराने की नीति पर आगे काम चल रहा है।