केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा, ‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आईआईटी बॉम्बे के सहयोग से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गेमिंग और संबंधित क्षेत्रों जैसे वीएफएक्स व एनीमेशन में उत्कृष्टता केंद्र बनाएगा। इसके लिए हम तैयारी के एक उन्नत चरण में हैं और आईआईटी इसी वर्ष से पाठ्यक्रम शुरू करेगा।
केंद्रीय मंत्री जावड़ेकर ने आगे कहा कि मोबाइल फोन और गैजेट्स पर खेले जाने वाले कई गेम हिंसक और व्यसनी हैं। पबजी इसका एक उदाहरण था। आलोचना करना इसका समाधान नहीं है। हमें भारतीय सभ्यता-संस्कृति और आचार-विचार में निहित अपने मूल्यों के लिए दुनियाभर में अपने गेम्स/ एप बनाने होंगे।