फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर हैकर्स ने लगाई सेंध, NIC कर रही जांच

Sun, 12 Feb 2017 11:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट रविवार को हैक हो गई है। नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर ने बताया कि हैकिंग के बाद गृह मंत्रालय की वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम इस मामले को देख रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि साइबर सुरक्षा को लेकर पिछले दिनों ही ये बात सामने आयी थी की सरकारी विभागों की साइबर सुरक्षा कितनी लचर है।

सरकार द्वारा लोकसभा में जानकारी के अनुसार पिछले चार वर्षों में केंद्र और राज्य के सरकारी विभागों की 700 से ज्यादा वेबसाइट्स को हैक किया जा चुका है और साइबर क्राइम के इस मामले में 8,348 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन

हैकर्स की नजर सरकारी के साथ राजनैतिक दलो पर भी

- फोटो : फाइल फोटो
इससे पहले पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध हैकरों ने 1 जनवरी को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड की वेबसाइट को हैक कर लिया था और उस पर प्रधानमंत्री तथा भारत विरोधी आपत्तिजनक बातें पोस्ट कर दी थीं।

अधिकारियों ने बताया कि हैकिंग के प्रयास का पता लगने के बाद एनएसजी की वेबसाइट को उसके मुख्यालय से ब्लॉक कर दिया गया था। इस हैकिंग के पीछे किसी पाकिस्तान समूह का हाथ होने का शक था, क्योंकि हैकर्स ने पाक की इंटेलिजेंस एजेंसी आईएसआई का जिक्र किया था और पाकिस्तानी समर्थन में नारे भी लगाए गए थे।

हैकर्स की निगाह केवल सरकारी विभागों पर ही नहीं राजनैतिक दलों पर भी है तभी तो हाल ही में कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट हैक कर उनके और परिवार के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। इसके बाद कांग्रेस का भी ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट को भी हैक कर लिया गया था। यह काम Legion नाम के हैकर्स ग्रुप द्वारा किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें