फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैयद सलाउद्दीन के भारत में आतंक के बयान पर गृह मंत्रालय की "चुटकी"

Mon, 03 Jul 2017 06:14 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
सलाउद्दीन - फोटो : ANI
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय आतंकी सैयद सलाउद्दीन पर चुटकी लेते हुए कहा कि हम जो दुनिया से कहने की कोशिश कर रहे थे, उसे सलाउद्दीन ने खुद स्वीकार किया है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अशोक प्रसाद ने कहा कि हम बहुत लंबे समय से भारत में हुए आतंकी हमलों में सलाउद्दीन के शामिल होने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में सैयद सलाउद्दीन ने कहा था कि भारत में आतंकी हमले करवाने में उसका हाथ है। सलाउद्दीन के आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन ने भारत में आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया था। सलाउद्दीन ने इस इंटरव्यू में यह स्वीकार किया था कि वह अंतरराष्ट्रीय बाजार से हथियार खरीदता है,और उनका उपयोग भारत के खिलाफ करता था।

 इस बात से यह भी साफ हो गया है कि पाकिस्तान कितनी ही सफाई दे कि वो आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है, लेकिन सलाउद्दीन के खुलेआम कबूलनामे ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है, और यह साबित कर दिया है कि पाकिस्तान में आतंकी बेखौफ होकर भारत के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें