फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्मेदारी: 1990 बैच के आईपीएस विवेक गोगिया को बनाया गया एनसीआरबी का नया निदेशक

Tue, 21 Dec 2021 12:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
IPS Vivek gogia - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1990 बैच के आईपीएस विवेक गोगिया को सोमवार को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) का निदेशक नियुक्त किया गया। गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया है कि विवेक गोगिया, जो वर्तमान में एनसीआरबी के संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात हैं, उनकी नियुक्ति निदेशक, एनसीआरबी (एडीजी स्तर) पर की जाती है।

विज्ञापन


विवेक गोगिया एनसीआरबी के मौजूदा निदेशक रामफल पंवार की जगह लेंगे। रामफल पंवार 31 दिसंबर, 2021 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। एनसीआरबी के निदेशक के रूप में गोगिया का संयुक्त कार्यकाल आईपीएस कार्यकाल नीति के पैरा-5.1(3) के प्रावधान के तहत बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें