फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की कार्रवाई: लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर शेख सजाद पीएमएलए के तहत आतंकी घोषित, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

Tue, 19 Apr 2022 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सजाद को 14 जून 2018 को श्रीनगर के प्रेस एन्क्लेव इलाके में एक प्रख्यात पत्रकार को उनके दो निजी सुरक्षा अधिकारियों के साथ मारने में लश्कर के आतंकियों के साथ मिलकर साजिश रचने में शामिल पाया गया था।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडरों में से एक शेख सजाद को गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम (यूएपीए) 1967 के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि सजाद सक्रिय रूप से जम्मू-कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथी और लश्कर-ए-तैयबा का समर्थक बनाने के साथ भर्ती करने के काम में शामिल रहा है। वह जम्मू-कश्मीर में हथियार और गोलाबारूद की बरामदगी से जुड़े एक मामले में भी फरार है।

गृह मंत्रालय ने बताया कि सज्जाद को 14 जून 2018 को श्रीनगर के व्यस्त प्रेस एन्क्लेव इलाके में अपने दो निजी सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक प्रख्यात पत्रकार को मारने में लश्कर के आतंकियों के साथ मिलकर साजिश रचने में शामिल पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें