आतंकवाद से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा कदम उठाया है। अब जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों और इसके पोषण के लिए फंड जुटाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। गृह मंत्रालय ने इसके लिए टेरर मॉनिटरिंग ग्रुप का गठन किया है, जो एडीआईजी सीआईडी, जम्मू कश्मीर पुलिस के नेतृत्व में संचालित होगा।
इस ग्रुप का गठन आतंक के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के उद्देश्य से किया गया है। यह टीम आतंकियों के लिए फंड जुटाने वाले तमाम चैनलों का पता लगाएगी। इससे भविष्य में टेरर फंडिंग पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी।