फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का तांडव : पिछले 10 दिनों से रोजाना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार

Sat, 01 May 2021 04:51 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • पांच अप्रैल से प्रतिदिन एक लाख से अधिक मामले सामने आने लगे जबकि 15 अप्रैल से इनकी संख्या प्रतिदिन दो लाख को पार कर गई
विज्ञापन
कोरोना के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अप्रैल के दौरान कोविड-19 के 66 लाख से अधिक नए मामले सामने आए जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद संक्रमण के मामलों को लेकर सबसे खराब महीना साबित हुआ है। अप्रैल महीने में दर्ज किए गए नए मामले पिछले छह महीनों में सामने आए मामलों से अधिक रहे जो कि संक्रमण की दूसरी लहर की गंभीरता को दर्शाता है। वहीं पिछले 10 दिनों से रोजाना संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पार कर गई। एक मई की बात करें तो यह संख्या 4 लाख को पार कर गई।

विज्ञापन


देश में शुक्रवार को संक्रमण के 3.86 लाख से अधिक नए मामले सामने आए जिसके साथ ही संक्रमित लोगों का अब तक का आंकड़ा बढ़कर 1,87,67,962 तक पहुंच गया जबकि मार्च के अंत तक मामलों की संख्या 1,21,49,335 थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल के बाद से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। पांच अप्रैल से प्रतिदिन एक लाख से अधिक मामले सामने आने लगे जबकि 15 अप्रैल से इनकी संख्या प्रतिदिन दो लाख को पार कर गई और 22 अप्रैल से रोजाना तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले चार सप्ताह में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश और राजस्थान में परिस्थितियां अधिक चिंताजनक हुई हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें