फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से नहीं ला रहे 1000 रुपये का नोटः वित्त मंत्रालय

Tue, 29 Aug 2017 10:03 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
एक हजार रुपये का नया नोट
विज्ञापन
दो सौ रुपए का नया नोट पेश करने के कुछ दिन बाद वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को 1,000 रुपये का नोट फिर से जारी करने की संभावना को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


आर्थिक मामलों के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने ट्वीट कर कहा, ‘1,000 रुपए का नोट फिर से लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।’ उनका यह बयान उन अफवाहों के बीच आया है कि सरकार 1,000 रुपए का नोट फिर से जारी कर सकती है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- 1000 रुपए के 99 फीसदी नोटों की हो गई है 'घर वापसी' फिर कहां गया कालाधन

पिछले साल सरकार ने नोटबंदी के तहत 1,000 और 500 के नोट बंद कर दिए थे। बाद में 500 का नया नोट जारी किया गया था। वहीं पिछले सप्ताह वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि सरकार का 2,000 के नोट पर प्रतिबंध लगाने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें