फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनधन योजना में महिलाओं के सबसे ज्यादा खाते: वित्त मंत्रालय

Mon, 19 Oct 2020 02:52 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जनधन योजना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए कुल खातों में आधे से अधिक संख्या महिलाओं की है। एक आरटीआई के जवाब में वित्त मंत्रालय ने बताया कि जनधन योजना में महिला खातों की संख्या 55 फीसदी है।

विज्ञापन


55 फीसदी खाते महिलाओं ने खोले योजना के तहत
योजना के तहत 9 सितंबर, 2020 तक 40.63 करोड़ खाते खोले गए हैं, जिसमें से 22.44 करोड़ खाते महिलाओं के और 18.19 करोड़ पुरुषों के हैं। चालू वित्तवर्ष में सितंबर तक इन खातों में कुल जमा राशि 8.5 फीसदी बढ़कर 1.30 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई है। हालांकि, मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि इसमें से कितनी राशि महिलाओं के खाते में जमा है। 3.01 करोड़ खाते ऐसे हैं, जिसमें शून्य बैलेंस रहा।

सरकारी वेबसाइट पर 7 अक्तूबर तक के आंकड़े के मुताबिक, कुल खातों की संख्या बढ़कर 40.98 करोड़ पहुंच गई है। इसमें से सरकारी बैंकों में ही 32.48 करोड़ खाते हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भी 7.24 करोड़ खाते खोले गए हैं, जबकि निजी बैंकों ने महज 1.27 करोड़ खाते खोले।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें