फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: त्रिपुरा में बांग्लादेशी तस्करों की हत्या पर विदेश मंत्रालय का बयान, स्थानीय लोगों से झड़प में गई थी जान

Fri, 17 Oct 2025 05:18 PM IST
लव गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला

सार

MEA on Tripura Bangladeshi smugglers Case: त्रिपुरा में बांग्लादेशी तस्करों की हत्या पर विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। दो दिन पहले 15 अक्टूबर को स्थानीय लोगों के साथ झड़प में तीन बांग्लादेशी नागरिकों की जान गई है। 
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में दो दिन पहले 15 अक्तूबर को तीन बांग्लादेशी नागरिकों की हत्या के मामले पर विदेश मंत्रालय का बयान आया है। घटना त्रिपुरा के खोवाई जिले के सीमावर्ती गांव की है, जहां मवेशी चोरी के प्रयास में तीन बांग्लादेशी नागरिकों को स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद से ही सीमा सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होना शुरू कर दिए। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन


भारतीय सीमा में 3 किमी अंदर घुसे तस्कर
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हमने देखा है कि 15 अक्टूबर, 2025 को भारतीय सीमा के लगभग 3 किलोमीटर अंदर त्रिपुरा में एक घटना हुई, जिसमें तीन बांग्लादेशी तस्कर मारे गए। बांग्लादेश के तीन बदमाशों के एक समूह ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार की और भारतीय सीमा के बिद्याबिल गांव से मवेशी चुराने का प्रयास किया। 

तीनों के शव बांग्लादेश को सौंपे
प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आगे कहा कि उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों पर लोहे के डंडों और चाकुओं से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और एक ग्रामीण की हत्या कर दी, जबकि अन्य ग्रामीण वहां पहुंच गए और हमलावरों का विरोध किया। अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जहां दो तस्कर मृत पाए गए; तीसरे ने अगले दिन अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीनों के शव बांग्लादेश को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने एक मामला भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  गुजरात कैबिनेट फेरबदल: भूपेंद्र सरकार में 19 नए चेहरे शामिल; संघवी बने डिप्टी सीएम, जडेजा की पत्नी की नई पारी
विज्ञापन

तस्करों ने किया हमला, 1 की मौत, 2 गंभीर
पुलिस के मुताबिक संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठिए गांव में मवेशी चुराने की नीयत से दाखिल हुए थे। जिसका विरोध करने में बांग्लादेशी तस्करों ने तेज हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दो स्थानीय लोग घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें