यदि आपको किसी भारतीय प्रदेश में बिजनेस करना है तो आंध्रप्रदेश से बेहतर शायद कोई राज्य फिलहाल नहीं है। यह हम नहीं, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट कह रही है।
रिपोर्ट में आंध्रप्रदेश को 98.42 अंकों के साथ कारोबारी सुगमता रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह रैंकिंग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच किए गए सर्वे के बाद जारी की गई है। तेलंगाना को इस लिस्ट में दूसरा और हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
इस रैंकिंग को जारी करने के पीछे मंत्रालय की मंशा देश में एक स्वस्थ और हितकारी प्रतिस्पर्धा बनाना है। ताकि कारोबार करने के इच्छुक कारोबारियों को कामकाज शुरू करने में सुगमता हो। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का मानना है कि इस सुगमता के बगैर न तो क्षेत्र का विकास होगा और न ही रोजगार की समस्या दूर होगी।
कारोबारी सुगमता में राज्यों की स्थिति
आंध्रप्रदेश
तेलंगाना
हरियाणा
झारखंड
गुजरात
छत्तीसगढ़
मध्यप्रदेश
कर्नाटक
राजस्थान
पश्चिम बंगाल
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
महाराष्ट्र
ओडिशा
तमिलनाडु
हिमाचल प्रदेश
असम
बिहार
गोवा
पंजाब
केरल
जम्मू-कश्मीर
दिल्ली
दमन और दीव
त्रिपुरा
दादरा-नगर हवेली
पुडुचेरी
नगालैंड
चंडीगढ़
मिजोरम
अंडमान-निकोबार
मणिपुर
सिक्किम
अरुणाचल प्रदेश
लक्षद्वीप
मेघालय