आयुष मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को देखते हुए इसकी रोकथाम और चिकित्सकीय प्रबंधन में आयुष दवाइयों और कदमों की भूमिका और प्रभाव पर अध्ययन करने वाले शॉर्ट टर्म (कम अवधि) के रिसर्च प्रोजेक्ट की सहायता करने का फैसला किया है। मंत्रालय ने इसके लिए कार्यालय ज्ञापन (ऑफिस मेमोरैंडम) जारी करते हुए आवेदन मांगे हैं।
1. अस्पताल/संस्थान जो कोविड-19 के मामलों के प्रबंधन में शामिल थे।
मंत्रालय के ज्ञापन के मुताबिक रिसर्च प्रपोजल की अधिकतम अवधि छह माह होनी चाहिए। ऐसे प्रोजेक्ट प्रपोजल को 10 लाख रुपये तक की मदद की जाएगी।
आवेदन बताए गए प्रारूप में आयुष मंत्रालय के अवर सचिव (ईएमआर) के नाम होना चाहिए। इसके साथ ही रिसर्च प्रोपजल का सार और अस्पताल/संस्थान के बैंक खाते की सॉफ्ट कॉपी जमा करनी होगी। आवेदन emrayushcovid19@gmail.com इस ई-मेल आईडी पर भेजने होंगे। आवेदन की अंतिम तारीख एक मई है।