फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बंगले और विभागों के लिए मंत्रियों में मारामारी मची रही तो उद्धव को देना पड़ेगा इस्तीफा'

Mon, 13 Jan 2020 05:08 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Yashwantrao Gadakh - फोटो : ANI
विज्ञापन
महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के मंत्रियों के बीच बंगले और विभागों को लेकर मारामारी जारी है। पूर्व कांग्रेसी सांसद यशवंतराव गडाख ने दोनों पार्टियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यह जारी रहता है तब उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस और एनसीपी वाले बंगले और मंत्रिपद के लिए ऐसे ही काम को प्रभावित करते रहे तो सीएम उद्धव इस्तीफा देने को मजबूर हो जाएंगे।
 

बता दें कि महाराष्ट्र में विभिन्न दलों के विधायकों में मंत्रिपद को लेकर संग्राम छिड़ा हुआ है। मंत्री बनाए गए शिवसेना के विधायक अब्दुल सत्तार ने तो ये कहते हुए इस्तीफे की पेशकश कर दी थी कि उन्हें कैबिनेट मंत्री क्यों नहीं बनाया जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के कई विधायक नाराज बताए जाते हैं। 

चार जनवरी को जालना से कांग्रेस विधायक कैलाश गौरांतयाल ने भी बगावती रुख इख्तियार कर लिया था। उन्होंने कहा था, मैं और मेरे समर्थकों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने का फैसला किया है। मैं तीसरी बार विधायक चुना गया हूं और मैं अपने लोगों के लिए काम करता हूं। इसके बावजूद मुझे मंत्री नहीं बनाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें