फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

राजस्थान: मुस्लिम मंत्री ने पोखरण के शिव मंदिर में की पूजा, पूछने पर दिया ये जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोखरण Published by: Shilpa Thakur Updated Wed, 02 Jan 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री सालेह मोहम्मद - फोटो : ANI

राजस्थान की गहलोत सरकार के मुस्लिम मंत्री ने रविवार को पोखरण के शिव मंदिर में विशेष पूजा की। यह मंदिर जैसलमेर जिले में स्थित है। मंत्री सालेह मोहम्मद मुस्लिम धार्मिक नेता गाजी फकीर के बेटे हैं। गहलोत कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद वह पहली बार पोखरण आए। मंत्री के ऐसा करने से इलाके के लोग अचंभित रह गए।



इस बात की पुष्टि शिव मंदिर की पुजारी मधु चंगानी ने दी। चंगानी ने एक न्यूज वेबसाइट से कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जब मोहम्मद मंदिर आए हैं। पुजारी ने कहा, "वह चुनाव के दौरान भी मंदिर आए थे।"


चंगानी ने आगे बताया कि मंदिर पहुंचने के बाद मोहम्मद ने हिंदू रीति रिवाजों से करीब आधे घंटे तक विशेष पूजा की। उन्होंने यहां अभिषेक भी किया और भगवान शिव को शहद और दूध चढ़ाया।


बाद में जब सालेह मोहम्मद से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पश्चिमि राजस्थान सांप्रदायिक सौहार्द्र का बेहतर उदाहरण है। हिंदू और मुस्लिम दोनों का बाबा रामदेव (स्थानीय देवता बाबा रामदेव का रामदेवरा में एक मंदिर) पर दृढ़ विश्वास है। उन्होंने कहा कि वह निजी विश्वास के कारण मंदिर आते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next