फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षामंत्री ने कहा- 'बलात्कार के लिए महिलाओं के पहनावे को दोषी ठहराना गलत'

Tue, 08 May 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बलात्कार के बढ़ते मामलों के लिए अक्सर महिलाओं के पहनावे को दोषी ठहराया जाता रहा है। इसी बीच रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं को बेहद चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है साथ ही उन्होंने यह भी कहा इसके लिए घर में बड़े होते लड़कों को सीख दिये जाने की जरूरत है।
विज्ञापन


महिलाओं के पहनावे को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बहुत ही हास्यास्पद है। अक्सर बलात्कार के लिए महिलाओं के पहनावे को दोषी ठहराया जाता है। उसके बाद उन्होंने खुद ही सवाल पूछा,  और कहा कि अगर पहनावा ही कारण है तो फिर बुजुर्ग महिलाओं और गोद की बच्चियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार में कपड़ा कहां मायने रखता है।  

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि इसके लिए कानून और व्यवस्था बनाए रखने वाली एजेंसियों को और अधिक सजग और सक्रिय होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह कहना कि बढ़ती बलात्कार की घटनाओं के लिए महिलाओं को और उनके पहनावे को जिम्मेदार ठहराना बेवकूफी है और सरासर गलत है। और यह कहना कि उनकी ड्रेसिंग से पुरुष आकर्षित होते हैं यह बहुत ही हास्यास्पद है।
विज्ञापन


 रक्षा मंत्री ने यह भी पूछा कि जब किसी बुजुर्ग महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जाता है उसके लिए कौन जिम्मेदार हैं? इसका जवाब किसी के पास नहीं है और आप इस पर क्या कहेंगे। 

उन्होंने कहा कि यह बताने की जरूरत नहीं कि बलात्कार की दस घटनाओं में से 7 घटनाओं को अंजाम देने वाले लोग पीड़ित के जानकार होते हैं। और वह कोई भी हो सकता है उसका जानकार, कोई रिश्तेदार, दोस्त और पड़ोसी भी। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला सशक्तिकरण पर फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन के समारोह में 'स्टोरीज दैट मैटर' पर यह बातें कहीं। 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें