फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाऊद के रिश्तेदार की शादी में पहुंचे बीजेपी के विधायक, मंत्री और पुलिसकर्मी

Thu, 25 May 2017 09:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल गिरीश महाजन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नेता और महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री गिरीश महाजन और दस पुलिसकर्मी एक नई कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। गिरीश महाजन सीएम देवेंद्र फडणवीस के विश्वासपात्र माने जाते हैं। महाराष्ट्र पुलिस के दस पुलिसकर्मियों और गिरीश महाजन पर आरोप है कि ये लोग 19 मई को अंडर वर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार की शादी में शरीक हुए थे।
विज्ञापन


दस पुलिसकर्मियों में असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर और 9 इंस्पेक्टर लेवल के पुलिसकर्मी शादी का हिस्सा बने थे। महाजन अकेले नेता नहीं थे जो दाऊद के रिश्तेदार की शादी में पहुंचे, इनके अलावा बीजेपी विधायक देवयानी फरांडे, बालासाहेब सनप, और सीमा हिरे, नासिक मेयर रंजना भनासी और डिप्टी मेयर प्रथमेश गीते (दोनों बीजेपी से) और कई स्थानीय पार्षद इस शादी समारोह में शरीक हुए।

नासिक पुलिस कमिश्नर ने दाऊद की शादी में शामिल होने वाले दस पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं, साथ ही इन लोगों का बयान भी रिकॉर्ड कर लिए गए है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी सिंघल से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है। सिंघल ने इस बात की पुष्टि की है वो जिस शादी समारोह का हिस्सा बने उसमें दुल्हन दाऊद की पत्नी की भतीजी थी।
विज्ञापन


उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उनकी जानकारी के मुताबिक दाऊद की पत्नी और दुल्हन की मां दोनों बहने हैं। महाजन ने शादी समारोह में शामिल होने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि उन्होंने इस बारे में जानकारी नहीं थी कि दुल्हन का परिवार दाऊद इब्राहिम का रिश्तेदार है। दूल्हा मुस्लिम  नेता शहर ए  खतीब का भतीजा था और मैं खतीब के निमंत्रण के बाद ही शादी में पहुंचा था। वो मुस्लिम समुदाय के बेहद सम्माननीय नेता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें