फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर का पोस्टल बीमा हुआ ऑनलाइन

Wed, 18 Apr 2018 10:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के सभी डाकघरों में अब पोस्टल बीमा योजना की सेवाएं ऑनलाइन मिल सकेंगी। ग्राहकों की सुविधा के लिए संचार मंत्रालय ने दर्पण एप की शुरुआत की है। इसके जरिये सभी 1.29 लाख डाकघरों को आपस में जोड़ा जा रहा है। संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने मंगलवार को दर्पण परियोजना लॉन्च करते हुए कहा कि देश के किसी भी कोने से अब ग्राहक डाकघर में पोस्टल बीमा का प्रीमियम जमा कर सकेंगे। सिन्हा ने कहा कि दर्पण एप शुरू होने के साथ 61941 डाकघरों को आपस में जोड़ा जा चुका है और दो-तीन सप्ताह में शेष शाखाओं को भी जोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन


देश में नकदी की कोई किल्लत नहीं

संचार राज्य मंत्री ने देशभर में एटीएम में दो हजार के नोट नहीं होने और नकदी की कमी होने के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि नकदी की कहीं कोई कमी नहीं है, इस बारे में वित्त मंत्री अरुण जेटली हकीकत बयान कर चुके हैं कि विपक्ष के आरोपों में कोई दम नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें