फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन संकट: युद्धग्रस्त देश में फंसे गुजरात के 2500 छात्र, मंत्री ने कहा- सुनिश्चित की जा रही सुरक्षित वापसी

Fri, 25 Feb 2022 05:47 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की चिंताएं बढ़ गई हैं। गुजरात सरकार के एक मंत्री के अनुसार यूक्रेन में फिलहाल राज्य के लगभग 2500 छात्र मौजूद हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन में भारतीय छात्र - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस की ओर से सैन्य कार्रवाई शुरू किए जाने के बीच यूक्रेन में गुजरात के लगभग 2500 छात्र फंसे हुए हैं। यह जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री जीतू वघनानी ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इन छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के साथ संपर्क में हैं। 

विज्ञापन


वघनानी ने कहा, 'वर्तमान में गुजरात के करीब 2500 छात्र यूक्रेन में हैं। भारत सरकार शुरुआत से ही अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए चिंतित है। सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल लगातार विदेश मंत्री एस जयशंकर और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के साथ संपर्क में बने हुए हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राज्य के मुख्य सचिव पंकज कुमार ने गुरुवार को विदेश सचिव से बात की थी। इसके साथ ही राज्य सरकार ने यूक्रेन में ताजा परिस्थितियों की जानकारी देने के लिए और मदद व दिशानिर्देशन उपलब्ध कराने के लिए एक कंट्रोल रूम की शुरुआत भी की है।
विज्ञापन


दूतावास के संपर्क में बने रहें यूक्रेन में फंसे भारतीय: वघनानी
राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा, 'केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए नंबरों के अलावा गुजरात में रह रहे लोग यूक्रेन में स्थिति को लेकर सूचना या मदद के लिए 079-23251900  पर भी संपर्क कर सकते हैं। मैं यूक्रेन में फंसे हुए नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि वह भारतीय दूतावास के संपर्क में बने रहें।'

उधर, राज्य में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि यूक्रेन में प्रदेश के छात्रों और अन्य भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। वहीं, भाजपा ने इसे लेकर कहा है कि भारतीय नागरिकों की यूक्रेन से सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

इस संकट को लेकर केंद्र की प्रतिक्रिया से नाखुश कांग्रेस प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि मोदी सरकार चुनावी मोड से बाहर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केंद्र से एक सप्ताह पहले ही बचाव प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा था। लेकिन, केंद्र की भाजपा सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें