गजेंद्र सिंह शेखावत (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनसीएमजी) ने अधिकृत टास्क फोर्स (इटीएफ) की छठी बैठक आयोजित की। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वच्छ गंगा मिशन पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए कई केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों के अधिकारियों ने भाग लिया। यह बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई।
बैठक में कहा गया कि अब स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत गंगा गांवों को उच्च प्राथमिकता दी जाएगी। नमामि गंगे परियोजना के तहत एनएमसीजी भी गंगा के गांवों में तरल अपशिष्ट प्रबंधन, वनीकरण, और आर्र्दभूमि और पारंपरिक जल निकायों के संरक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कई राज्यों में चल रही नमामि गंगे परियोजनाओं पर भी संतोष जताया। मंत्री ने कई राज्यों में चल रही नमामि गंगे परियोजनाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कहा, बिहार के 400 किलोमीटर क्षेत्र में गंगा नदी बहती है। हमने बिहार में एनएमसीजी के मिशन के तहत आने वाले 20 प्रमुख शहरों में 54 परियोजनाएं ली हैं। शेखावत ने कहा कि कुल परियोजना पर लगभग 6,250 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।