फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 की उम्र में डिग्रीधारी बने महाराष्ट्र के मंत्री, सांसद बेटे ने ट्वीट किया- रंग लाती है मेहनत

Tue, 17 Nov 2020 09:15 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, मुंबई।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के शहरी विकास मंत्री एकनाथ शिंदे 56 वर्ष की उम्र में डिग्रीधारी बनने की उपब्धि हासिल की है। उन्हें कला विषय में 77.25 प्रतिशत अंक हासिल करने पर डिग्री मिली है। शिंदे के बेटे और लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने मंगलवार को इस बारे में एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है।

विज्ञापन


श्रीकांत ने बताया कि ठाणे जिला के प्रभारी मंत्री और शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार को सहारा देने के लिए युवावस्था में ही पढ़ाई छोड़ दी थी। अब शिंदे ने यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की है।

कल्याण के सांसद श्रीकांत ने मराठी में ट्वीट किया, ‘‘राज्य के शहरी विकास मंत्री और ठाणे जिला के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे साहेब ने यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय से 77.25 प्रतिशत अंक अर्जित कर कला विषय में डिग्री हासिल की है।’’ श्रीकांत ने कहा कि उनके पिता के परिणाम से पता चलता है कि अगर लगातार मेहनत करें तो कोई भी अपने जीवन में सफल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें