मेघालय की खदान में फंसे खनिकों को बचाने के लिए बचाव व राहत कार्य में तेजी लाने को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा। मेघालय के लुथमरी कोयला खदान में गत 13 दिसंबर से करीब एक दर्जन से अधिक खनिक फंसे हुए हैं।
चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और जस्टिस एसके कौल की पीठ के समक्ष बुधवार को वकील आदित्य एन प्रसाद ने याचिका दायर कर मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की। याचिका में केंद्र और राज्य सरकार को खनिकों को बाहर निकालने की उचित व्यवस्था, हाईपावर पंप का इंतजाम करने और एयरलिफ्ट कराने की व्यवस्था करने के लिए भी निर्देश देने की मांग की गई है। साथ ही बचाव कार्य के लिए स्टेंडर्ड ऑपरेशन प्रोसिजर (एसओपी) बनाने की गुहार की गई है।