फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Millets Export: 2020-21 में 201 करोड़ रुपये से अधिक का रहा देश का बाजरा निर्यात, शीर्ष 10 में ये देश शामिल

Tue, 08 Feb 2022 05:49 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2020-21 में भारत ने सबसे ज्यादा बाजरा नेपाल को निर्यात किया तो दूसरे स्थान पर यूएई और तीसरे पर सऊदी अरब रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त वर्ष 2020-21 में भारत का बाजरा निर्यात दो करोड़ 69 लाख 70 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 201 करोड़ 57 लाख 52 हजार 633 रुपये) का रहा। जिन तीन देशों को सर्वाधिक बाजरा निर्यात किया गया उनमें पहले स्थान पर नेपाल, दूसरे स्थान पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और फिर सऊदी अरब रहा।

विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि 2020-21 में नेपाल को 60 लाख 90 हजार डॉलर (करीब 45 करोड़ 51 लाख रुपये), यूएई को 48 लाख 40 हजार डॉलर (लगभग 36 करोड़ 17 लाख रुपये) और सऊदी अरब को 38 लाख 40 हजार डॉलर (करीब 28 करोड़ 70 लाख रुपये) का निर्यात किया गया।
विज्ञापन


बाजरा निर्यात में शीर्ष 10 देशों में लीबिया, ट्यूनीशिया, मोरक्को, यूनाइटेड किंगडम (यूके), यमन, ओमान और अल्जीरिया भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें