फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में घर वापसी को लेकर प्रवासी मजदूरों का हंगामा, जमकर की तोड़फोड़, एसपी घायल

Sun, 17 May 2020 02:59 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोजकोट

सार

  • घर वापसी को लेकर प्रवासी मजदूरों का हंगामा
  • गुस्साए प्रवासी मजदूरों ने जमकर की तोड़फोड़
  • रोजकोट के एसपी और कई पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी को लेकर देशभर में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य लौटने के लिए परेशान हैं। ये मजदूर पैदल, ट्रेन और ट्रकों से अपने घरों के लिए लौट रहे हैं। ऐसे में घर वापसी को लेकर कुछ जगहों पर मजदूर विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


गुजरात के राजकोट में भी घर जाने की मांग को लेकर प्रवासी मजदूर सड़क पर उतर आए। राजकोट में शापर-वेरावल हाईवे पर रविवार को आक्रोशित मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित मजदूरों ने तोडफोड़ की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान मजदूरों को शांत कराने की कोशिश में राजकोट के पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा भी घायल हो गए। 

एसपी के अलावा पत्रकार और पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को घर भेजने का आश्वासन देकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह शांत कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 500 से अधिक मजदूर अपने गृह राज्य जाने के लिए निकले थे। जब ये निर्धारित स्थान पर पहुंचे तो वहां किसी भी साधन की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


यह देखकर मजदूरों का धैर्य जवाब दे गया और वो हंगामा करने लगे। प्रवासी मजदूरों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। मजदूरों के हंगामा करने की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक बलराज मीणा उन्हें समझाने के लिए मौके पर पहुंचे। इस दौरान वो भी घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें