फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय नौसेना का मिग 29के विमान गोवा में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

Sat, 16 Nov 2019 02:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
विज्ञापन
मिग 29के लड़ाकू विमान गोवा में दुर्घटनाग्रस्त हो गया - फोटो : ANI
विज्ञापन

गोवा में शनिवार को भारतीय नौसेना का मिग 29के विमान टेक ऑफ के कुछ समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में मौजूद दोनों पायलटों ने कूदकर अपनी जान बचाई। दोनों पायलट प्रशिक्षण मिशन पर थे। जो विमान दुर्घटना का शिकार हुआ है वह ट्रेनर वर्जन का लड़ाकू विमान था।

विज्ञापन

 

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक माधवाल ने कहा, 'मिग-29के ट्रेनर एयरक्राफ्ट के इंजन में आग लग गई थी। पायलट कैप्टन एम शियोखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव उससे सुरक्षित बाहर निकल गए।'

नौसेना का यह ट्रेनर विमान गोवा के किनारे उड़ रहा था। जानकारी के अनुसार विमान एक पक्षी से टकरा गया जिसके कारण उसके दाएं इंजन में आ लग गई। दोनों पायलट सुरक्षित उससे बाहर निकल गए और सकुशल हैं। विमान खुले स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने धुएं का गुबार और क्रैश के बाद दो पैराशूट को नीचे उतरते हुए देखा। मिग 29के मिग 29 का कैरियर वर्जन है। कैरियर वर्जन वो विमान होते हैं जो किसी भी विमान वाहक पोत से उड़ान भरते हैं और लैंड करते हैं। यह विमान आईएनएस विक्रमादित्य पर टेक ऑफ और लैंड करता है और आईएनएस हंसा डाबोलिम पर खड़ा था। बता दें कि आईएनएस हंसा डाबोलिम भारतीय नौसेना का हवाई अड्डा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'मैंने दोनों पायलटों कैप्टन एम शियोखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव से बात की। ये बहुत संतोष की बात है कि वे समय पर विमान से बाहर निकलने में सफल रहे और सुरक्षित हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती की कामना करता हूं।'
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें