पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयर स्टेशन लौटते समय सोमवार को मिग-29 का वेंट्रल ड्रॉप टैंक उखड़ कर जंगलों में गिर गया। इसमें किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि यह मिग-29 नियमित प्रशिक्षण के बाद वापस कलाईकुंडा एयर स्टेशन लौट रहा था।
रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक, सोमवार को एक मिग-29 निमयमित प्रशिक्षण मिशन पर था। कलाईकुंडा एयरबेस पर लौटते समय, वेंट्रल ड्रॉप टैंक, जो अतिरिक्त ईंधन ले जाने के लिए उपयोग किया जाता है, उखड़ गया और केकेडी एयरबेस के पास एक निर्जन जंगल में गिर गया। जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। ड्रॉप टैंक का पता लगा लिया गया है और इसे नागरिक प्रशासन के समन्वय से केकेडी लाया जा रहा है। विशेष टीम द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।