लोकल ट्रेन खड़गपुर में पटरी से उतरी
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल में एक ट्रेन हादसा होने से बच गया। यहां मिदनापुर-हावड़ा लोकल ट्रेन की आखिरी बोगी का एक पहिया शनिवार को खड़गपुर में पटरी से उतर गया। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रेन की धीमी गति के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
अधिकारी ने कहा कि री-रेलिंग की जा चुकी है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेन में सवार यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पटरी से उतरने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है।