माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार को टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा और टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन से मुलाकात की। टाटा और गेट्स दोनों को विश्व स्तर पर अपने परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए जाना जाता है। उन्होंने मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य, डायग्नॉस्टिक (निदान) और पोषण के क्षेत्रों में अपने संयुक्त प्रयासों को मजबूत करने के बारे में विस्तार से बात की। गेट्स फाउंडेशन इंडिया ने एक ट्वीट में इसकी पुष्टि की। गेट्स फाउंडेशन इंडिया ने ट्वीट किया, "हमारे सह-अध्यक्ष और संस्थापक बिल गेट्स ने रतन टाटा और एन चंद्रशेखरन के साथ उनकी ओर से की जा रही परोपकारी पहलों पर समृद्ध चर्चा की। हम स्वास्थ्य, निदान और पोषण के लिए एक साथ अपने काम को मजबूत करने और साझेदारी करने के लिए तत्पर हैं।