फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs AUS: चोट लगने पर गिल ने फिजियो को बुलाया तो भड़क गए सुनील गावस्कर, बोले- आप अपने देश के लिए खेल रहे हैं

Wed, 01 Mar 2023 07:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शुभमन गिल ने बल्लेबाजी के दौरान चोट लगते ही फिजियो को बुला लिया। यह देख सुनील गावस्कर भड़क गए। उन्होंने कहा कि गिल ओवर खत्म होने के बाद भी फिजियो को बुला सकते थे। 
 
विज्ञापन
शुभमन गिल (बाएं) और सुनील गावस्कर (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया बैकफुट पर है। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पास 47 रन की बढ़त है और छह विकेट भी बचे हुए हैं। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 109 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


नाथन लियोन और मैथ्यू कुह्नमैन की स्पिन जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने मिलकर आठ विकेट झटके। कुह्नमैन ने पांच और नाथन लियोन ने तीन विकेट लिए।

इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने लोकेश राहुल की जगह शुभमन गिल को टीम में शामिल किया। शुभमन गिल ने इस साल की शुरुआत में टी20 और वनडे क्रिकेट में कमाल किया था। इसके बाद से वह टेस्ट क्रिकेट में मौका मिलने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इंदौर टेस्ट की पहली पारी में वह कुछ खास नहीं कर पाए और 21 रन पर आउट हो गए। 

इस मैच में बल्लेबाजी के दौरान शुभमन गिल ने भारत की पारी के सातवें ओवर में कैमरून ग्रीन की गेंद पर एक रन के लिए दौड़ लगाई और समय पर क्रीज में वापस आने के लिए उन्हें डाइव लगानी पड़ी। इस दौरान उन्हें मामूली चोट लगी और उनके पेट के नीचे एक छोटा सा घाव हो गया। गिल ने तुरंत फिजियो को बुलाया और मैच रुक गया।
विज्ञापन

यह देखकर मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने कहा, "शुभमन गिल का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने क्रीज में पहुंचने के लिए डाइव लगाई थी, लेकिन मैं आपको बताता हूं कि वह ओवर के अंत तक इंतजार कर सकते थे। एक तेज गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा है, उसने चार गेंद फेंकी है। गर्मी भरे मौसम में आपने उन्हें राहत दे दी है। हाँ, आपको चोट लगी है लेकिन दो और गेंद के लिए इंतजार करें। ओवर के खत्म होने तक इंतजार करें और इलाज कराने के लिए। आप नॉन-स्ट्राइकर के छोर पर हैं, आप स्ट्राइकर के छोर पर नहीं हैं। साधारण चीजें फर्क डाल सकती हैं।"

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन गावस्कर के साथ कमेंट्री कर रहे थे। उन्होंने कहा, "तुम एक कठोर व्यक्ति हो, सनी। यह एक वास्तविक स्टिंगर है।" लेकिन, गावस्कर ने अपनी बात रखी और अपने शब्दों पर अडिग रहे और जवाब दिया, "हां, यह है, लेकिन सुनो तुम अपने देश के लिए खेल रहे हो। बस दो गेंद और तुम दूसरे छोर पर हो। मैं समझ सकता हूं अगर तुम हो स्ट्राइक ले रहे हो और आपको परेशानी हो रही है और उन्होंने दो गेंद के बाद ऐसा किया है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें