फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम-मेघालय विवाद: 12 में से छह विवादित क्षेत्रों पर समझौते को 29 मार्च को दिया जाएगा अंतिम रूप 

Fri, 25 Mar 2022 07:09 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलांग

सार

असम और मेघालय के बीच सीमा विवाद लंबे समय से चला आ रहा है। 6 विवादित मामलों पर अंतिम रूप 29 मार्च को दिया जाएगा। 
विज्ञापन
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा (बाएं) और मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्रालय ने मतभेद वाले 12 क्षेत्रों में से छह में विवाद को निपटाने के लिए जनवरी में असम और मेघालय के बीच हस्ताक्षरित सीमा समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 29 मार्च की तारीख तय की है। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा दो पूर्वोत्तर पड़ोसियों के वरिष्ठ अधिकारियों को बैठक के लिए दिल्ली में रहने के लिए कहा गया था। एक अधिकारी ने कहा कि हमें नई दिल्ली में 29 मार्च को सीमा समझौते को अंतिम रूप देने पर बैठक के बारे में गृह मंत्रालय से औपचारिक सूचना मिली है। मेघालय के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि दोनों राज्यों के सीएम और सीमा समिति के अधिकारियों को त्रिपक्षीय बैठक के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।  

विज्ञापन


पहले बैठक 27 मार्च को होनी थी 
पहले यह बैठक 27 मार्च को होनी थी, लेकिन इसे दो दिन के लिए टाल दिया गया। मेघालय और असम के मुख्यमंत्रियों ने पहले चरण में छह स्थानों ताराबारी, गिजांग, हाहिम, बोकलापारा, खानापारा-पिलंगकाटा और रातचेरा में सीमा विवाद को हल करने के लिए 29 जनवरी को गुवाहाटी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद इसे जांच के लिए गृह मंत्रालय को भेजा गया। 

मेघालय को 1972 में असम से अलग राज्य के रूप में बनाया गया था और इसने असम पुनर्गठन अधिनियम, 1971 को चुनौती दी थी, जिससे साझा 884.9 किमी लंबी सीमा के विभिन्न हिस्सों में 12 क्षेत्रों से संबंधित विवाद पैदा हुए थे। दोनों राज्यों के बीच कई बार सीमा विवाद बार भड़के हैं। 2010 में ऐसी ही एक घटना में लैंगपीह में पुलिस गोलीबारी में चार लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें