फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआरएस/इस्तीफे : केंद्रीय सशस्त्र बलों के 96 हजार से ज्यादा जवानों ने सेवाएं छोड़ी, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

Tue, 23 Mar 2021 03:54 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों में नौकरी छोड़ने वाले जवानों की संख्या पिछले 10 सालों में 81 हजार से ज्यादा हो गई है। हालांकि इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि वर्ष 2011 से एक मार्च 2021 के बीच केंद्रीय सशस्त्र बलों यानी सीएपीएफ और असम राइफल्स के 81,007 जवानों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली और 15,904 ने त्यागपत्र देकर नौकरी छोड़ दी। कांग्रेस सांसद दीपक बैज के एक सवाल के जवाब में गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार इन वर्षों के दौरान वीआरएस लेने वालों या इस्तीफा देने वालों की संख्या हर साल कम-ज्यादा होती रही। सेवाएं छोड़ने की वजह को लेकर कोई विशेष अध्ययन नहीं कराया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें