अन्नाद्रमुक पार्टी की प्रख्यात शख्सियतों एमजी रामचंद्रन और जे जयललिता को समर्पित एक मंदिर का शनिवार को मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने अनावरण किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रोच्चार और भजनों के बीच दोनों नेताओं की कांसे की प्रतिभा की आरती उतारी।