फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo : बसपा सुप्रीमो ने अकबर को लेकर भाजपा को घेरा, कहा- कार्रवाई न करना महिला विरोधी चरित्र

Tue, 16 Oct 2018 03:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर लगे आरोपों को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि एमजे अकबर के मामले में भाजपा जानबूझ कर कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने ने कहा इससे भाजपा के महिला विरोधी रूख और पार्टी के चाल चरित्र का पता चलता है।

विज्ञापन

       
मायवती ने कहा कि विदेश राज्य मंत्री पर एक दर्जन कामकाजी महिलायों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद भी बजाय अपना बचाव करने के मंत्री इसे राजनीतिक रंग दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि वह इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती हैं ।
        
उन्होंने कहा कि महिलाओं ने किसी तरह से हिम्मत करके अपने खिलाफ हुए यौन शोषण का खुलासा किया है। ऐसे में उन्हें समर्थन देने के स्थान पर भाजपा की चुप्पी ने देश-दुनिया के सामने अपने दोहरे चरित्र को खोलकर रख दिया है। मायावती ने कहा कि भाजपा की इस अतिसंवेदन शील मुद्दे पर चुपी पर देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन

'भाजपा को ये चुप्पी चुनाव में भारी पड़ेगी'

मायावती ने कहा मंत्री के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में सोशल मीडिया के अभियान मी टू से घिरे विदेश राज्य मंत्री के खुद के बयान और उससे भी ज्यादा भाजपा और केंद्र सरकार के अड़ियल और महिला विरोधी रवैये से पूरा देश स्तब्ध है। यह प्रश्न उठने लगा है कि भारतीय सस्कृंति व सभ्यता की दुहाई देने वाली बीजेपी और आरएसएस एंड कंपनी संकीर्ण चुनावी व राजनीतिक स्वार्थ के लिये क्या इसी तरह से अनुचित तरीकों से महिलाओं को अपमानित व उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ करेंगे।
 
उन्होंने कहा देश भर में भाजपा की सरकारों वाले राज्यों मे अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के हालात बहुत खराब हैं। चुनावी स्टंट और राजनीतिक स्वार्थ के लिए पीड़ित महिलाओं की आवाज को पूरी तरह से असंवेदनशील होकर एक सिरे से नजरअंदाज कर देना ऐसा कृत्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। यह भी संभव है कि आने वाले चुनाव में भाजपा को इसका खमियाजा चुकाना पड़े। 
विज्ञापन

'दुनिया में खराब हुआ देश का नाम'

उन्होंने कहा फिल्म, खेल जगत और मीडिया में यौन शोषण के लग रहे आरोपों से दुनिया में देश का नाम खराब हुया है। हर तरफ लोग इसके विरोध में हैं। फिर भाजपा शासित केंद्र सरकार ने हठधर्मिता के चलते मंत्री पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे पता चलता है भाजपा को देश की जनता की नहीं अपने अहंकार और मंत्री के झूठे अहम की चिंता है। जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें