देश में मीटू अभियान के बीच मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने कहा है कि प्रत्येक महिला का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनके साथ कोई ऐसी-वैसी हरकत करके बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि उनका स्पष्ट मानना है कि सभी कामकाजी महिलाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और उन्हें उनका उचित स्थान दिया जाना चाहिए। यदि कोई उसे उसके हक से वंचित करता है, तो उसे सबक सिखाया जाना चाहिए।